संदेश

अप्रैल, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जाखलौन थाना अंतर्गत ग्राम धौर्रा पुलिस छावनी में तब्दील

चित्र
cnews by pradumn tiwari 9792566299 जाखलौन थाना अंतर्गत ग्राम धौर्रा पुलिस छावनी में तब्दील अवैध शराब के कारोबारी लड़ईया मार जाति के लोगों ने पुलिस व पत्रकारों पर किया पथराव व जानलेवा हमला मामला यह है कि लड़ाइयां मार जाति के लोग अवैध रूप से शराब बनाने का व्यापार करते हैं जिसमें उन्होंने सड़ा गला लहन फेंका और गांव के कुछ जानवरों ने खाया तो जानवर मर गए जिस पर गांव के लोगों ने एतराज किया और पत्रकारों को सूचना दी मौके पर पहुंचे पत्रकारों ने वीडियोग्राफी कर समाचार संकलन करने का प्रयास किया जिस पर उक्त लड़ईया मार जाति के लोगों ने जो शराब का अवैध कारोबार करते हैं पत्थर मारकर खदेड़ दिया फिर पुलिस थाने को सूचित किया मौके पर जाखलौन पुलिस पहुंची तो उन्होंने पुलिस पर भी पथराव व डंडों से lप्रहार कर दिया इस पर पुलिस के आला अधिकारी व तमाम थानों की पुलिस मौका ए वारदात पर  पहुंच गई एवं अपराधियों को पकड़ने में कामयाब रही यहां तक कि सुना गया है कि पीएसी भी धौर्रा बुलाई गई थी अब स्थिति नियंत्रण में है पुलिस कार्यवाही कर रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक ललितपुर व अपर जिलाधिकारी द्वारा थाना जाखलौन के में भ्रमणशील रहकर शोसल डिस्टेंसिंग बनाने की गयी अपील

चित्र
cnews by pradumn tiwari 9792566299 *LOCK DOWN के दौरान समस्त जनपद वासियों से सोशल डिस्टेंस के लिये जागरूक किया व घरों में रहने की गयी अपील* आज दिनांक  18.04.2020 को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं जागरूकता के लिए अपील की गई, इस क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक ललितपुर व अपर जिलाधिकारी* द्वारा थाना जाखलौन के  में भ्रमणशील रहकर जनता से अपील की गयी व कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जनता को जागरूक किया गया। ➡️ नोबल कोरोना वायरस की रोकथाम  के लिए समस्त जनपद वासियों से अपने अपने घरों में रहने हेतु अपील की गई। ➡️ अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नागरिकों से बातचीत की गयी व कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव के लिये जनता को जागरूक किया गया। ➡ आवश्यकता पड़ने पर घर से बाहर निकलने वालों से मास्क लगाकर निकलने की अपील की गई। ➡️  भ्रमणशील रहकर नागरिकों से घरों में रहने हेतु अपील की गयी । व बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यकता की चीजें आपके घर तक उपलब्ध करायीं जा रही है।

जाखलौन पुलिस की बड़ी कार्यवाही धौर्रा क्षेत्र में पकड़ी हरियाणा की शराब

चित्र
cnews by pradumn tiwari 9792566299  जाखलौन पुलिस की बड़ी कार्यवाही हरियाणा के 200 से ऊपर क्वार्टर को  किए जब्त ललितपुर- कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में लोक डॉन की स्थिति है ।खासतौर से शराब, गुटका ,तंबाकू इन सभी चीजों पर पूर्णतः प्रतिबंधित है ।लेकिन कुछ शराब माफिया अपने इस कारोबार को इस मौके का फायदा उठाने के चक्कर में बाहर से शराब मंगाकर बेच रहे हैं। जोकि सरकार की मंशा के को पलीता लगते हुए उनके विपरीत माफिया बेझिझक अपना कारोबार कर रहे हैं। आज जाखलौन थाना अंतर्गत धौर्रा चौकी इंचार्ज को यह सूचना मिली थी एक व्यक्ति हरियाणा से मंगा कर शराब का अवैध व्यापार कर रहा है । सूचना मिलते ही पुलिस बल पूरे वल के साथ सूचना मिलने वाली जगह पर दबिश देने पहुँची।जहां पर हरियाणा से आई हुई शराब के 200 से अधिक क्वार्टर जप्त किए एवं अवैध कारोबारी को गिरफ्तार करके शराब अधिनियम के अंतर्गत धारा 63  के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

एटीएम एजेंसियों की लापरवाही की भेंट चढ़ा जाखलौन में संचालित cbi का खराब पड़ा ATM

चित्र
cnews by pradumn tiwari 9792566299    सेंट्रल बैंक एटीएम बनास ऑफिस महावारी में भी साथ छोड़ रहा एटीएम  एटीएम एजेंसियों की लापरवाही का नतीजा है कि हफ्तों से खराब पड़ा एटीएम ललितपुर--जहां एक और केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारें कोरोना वायरस को लेकर चिंतित हैं लेकर चिंतित हैं । जिस कारण पूरे देश को लॉकडाउन किया गया है । इसको देखते हुए सरकारों ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त ना हो हो ना हो इसलिए कई ठोस कदम उठा रखे हैं । लेकिन कुछ विभागों की मनमानी इस कदर हावी है कि लोगों को जानबूझकर परेशान करने का कार्य किया जा रहा है। मामला ललितपुर जनपद के कस्बा जाखलौन का है जहां पर संचालित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम कई दिनों से खराब पड़ा हुआ है । जहां लोग कोरोना वायरस को लेकर भीड़भाड़ वाले एरिया में जाने से परहेज  कर रहे हैं ।तो मजबूरन उन्हें बैंकों में जाना पड़ रहा है ।अगर एटीएम सही होता तो कई लोग एटीएम से ही अपना काम चला लेते, लेकिन एटीएम खराब होने की बजह से  बैंकों में भी लंबी लंबी लंबी कतार देखने को मिल रही है। गौरतलब हो कि जाखलौन कई गांव का केंद्र बिंदु है है वही कोरोना वायरस क...