cnews by pradumn tiwari 9792566299 जाखलौन में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन उद्घाटन मैच में जाखलौन ने भारत को हराया जाखलौन (ललितपुर) कस्बा जाखलौन में इस समय क्रिकेट टूर्नामेंटों का दौर जारी है। आज भगवान शंकर स्टेडियम पर एक टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। आज टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच जाखलौन बा बारौद के मध्य खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर बारौद ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । पहले बल्लेबाजी करते हुए बारौद ने निर्धारित 14 ओवरों में 117 रन बनाए। वही पीछा करने उतरी जाखलौन की टीम ने 13.3 ओवरों में जीत कर लिया । जिसमें जाखलौन की तरफ से नीरज शर्मा ने ताबड़तोड़ 35 रन की आतिशी पारी खेली। औऱ अगले दौर में क्वालीफाई कर लिया । वही उद्घाटन करने के लिए जाखलौन प्रधान प्रतिनिधि कुँवर शैलेन्द्र सिंह बुंदेला द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया । एवं टूर्नामेंट को सफल बनाने हेतु प्रधान प्रतिनिधि द्वारा 2100 की सहायता राशि भी प्रदान की गयी । वही टूर्नामेंट का आयोजन इंडियन क्रिकेट क्लब जाखलौन के द्वारा किया जा रहा है जिसमें मनोज शर्मा, दिमान राजा मगन सहरिया, अमन श्रीवास्तव, रवि शर्मा प...