सर्वसम्मति से श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के संयोजक सुशील चौबे और अध्यक्ष बने सुदामा दुबे
cnews by pradumn tiwari 9792566299 *प्रेस विज्ञप्ति* सर्वसम्मति से श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के संयोजक सुशील चौबे और अध्यक्ष बने सुदामा दुबे श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक में लिए गए आवश्यक निर्णय ललितपुर_ श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की एक आवश्यक बैठक आचार्य गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकार भवन में वरिष्ठ पत्रकार पंडित राम कुमार नायक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर परस्पर सहमति से जिला कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा हुई। जिसमे सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष पं. सुदामा प्रसाद दुबे बांसी और जिला संयोजक के लिए पं. सुशील चौबे, जिला मीडिया प्रभारी शिब्बू राठौर जिम्मेदारी सौंपी गई। शेष कार्यकारिणी के गठन हेतु अग्रिम तिथि निर्धारित की गई। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और सदैव पत्रकार साथियों के हित में कार्य करने का संकल्प दोहराया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पूर्व जिलाध्यक्ष पं. सुनील चौबे बुढ़वार के नेतृत्व में संगठन सक्रिय रूप से चल रहा था, लेकिन कोरोना काल में उनके आकस्मिक निधन के बाद संगठन की गतिविधियां कुछ शिथिल पड़ गई थी और संगठन के लिए सुयोग्य नेतृत्व की आवश्यकता मह...