6साल के मासूम की हेबनियत के साथ कि हत्या
cnews by pradumn tiwari 9792566299 ललितपुर. जिले के एक गांव में आपसी रंजिश के कारण एक व्यक्ति ने 6 वर्ष के मासूम की ब्लेड से काटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं उसने हत्या करने के बाद मासूम के शव को लहूलुहान हालत में गांव के बाहर उसी के आलू के खेत में घास फूस और पत्तों से छुपा दिया था। सुबह जब परिजन खेत पर पहुंचे तब वहां पर लहूलुहान हालत में उनकी इकलौते पुत्र का शव देखा गया। घटना की सूचना मिलते ही जाखलौन पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया एवं मामले में शक के आधार पर संलिप्त गांव के ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। मासूम पिछले 24 घण्टा पहले घर से बाहर खेलते समय अचानक गायब हो गया था। हाल ही में मासूम के हत्या की घटना जाखलौन क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दावनी की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम दावनी निवासी 6 वर्षीय अंश पुत्र जगत राजपूत विगत सुबह अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी वह अचानक गायब हो गया, काफी ढूंढने पर जब वह नहीं मिला तब उसके पिता ने पुलिस को इस बात की सूचना दी और उसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल भी किया था। काफी प्रयास करने के बाद उसका कुछ पता नहीं चल सका...