आज नॉर्थ सेंट्रल रेलवे एम्पलाईज संघ झांसी के पदाधिकारियों ने CRB महोदया से शिष्टाचार भेंट की एवं 15 सूत्रीय मांगो का सौंपा ज्ञापन
आज नॉर्थ सेंट्रल रेलवे एम्पलाईज संघ झांसी के पदाधिकारियों ने CRB महोदया से शिष्टाचार भेंट की एवं 15 सूत्रीय मांगो का सौंपा ज्ञापन । नॉर्थ सेंट्रल रेलवे एंप्लॉयज संघ झांसी मंडल द्वारा चेयरमैन रेलवे बोर्ड एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती जया वर्मा सिन्हा के झांसी प्रवास पर झांसी मंडल के रेल कर्मचारियों की समस्याओं का 15 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर अध्यक्ष एन सी आर ई एस वी जी गौतम, मंडल अध्यक्ष झांसी रामकुमार सिंह, मंडल सचिव भानु प्रताप सिंह चंदेल, कार्यकारी अध्यक्ष विवेक चढ्ढा, मंडल कोषाध्यक्ष टी पी सिंह,मंडल उपाध्यक्ष मनोज जाट एवं के एस शुक्ला, सहायक मंडल सचिव महेंद्र सेन एवं मोहम्मद उमर खान, लाइन शाखा सचिव सुनील राय, प्रशासनिक शाखा सचिव गौरव श्रीवास्तव, मुख्य लोको निरीक्षक अच्छे लाल प्रजापति आदि उपस्थित रहे। संघ द्वारा प्रस्तुत 15 सूत्री मांगे निम्न है:- 1)रेल कर्मचारियों के लिए एन पी एस समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना( ओ पी एस) लागू की जाए। 2) रेलवे में लेवल 1 ग्रेड पे 1800/- (पूर्व में ग्रुप डी ) पर प्राथमिक भर्ती ट्रैक मेंटेनर के पद पर की जाए एवं 5 वर...