डंफर और बस में जोर दार भिड़ंत कई लोग हुए जख्मी

cnews by pradumn tiwari 9792566299
ललितपुर. कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बम्हौरीसर के नजदीक डम्फर और यात्री बस की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें दो यात्रियों की उपचार के दौरान मौत हो गई तथा करीब दो दर्जन यात्री घायल है। जिनमें गंभीर घायलों को झांसी व ललितपुर रेफर किया गया है। मौके पर सीएमओ, एसडीएम, सीओ, प्रभारी निरीक्षक आदि मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।
खुरई खिमलासा से झांसी की ओर जाने बाली बस क्रमांक यूपी 93 एटी 9309 जैसे ही हाइवे कट से तालबेहट की ओर मुड़ रही थी तभी विपरीत दिशा से आ रहे डम्फर क्रमांक यूपी 94- 2237 के चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। डम्फर की टक्कर के बाद बस के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद बस की सवारियों में चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को बस निकाल कर एम्बूलेंस की मदद से सीएचसी पहुंचाया। हादसे के बाद गंभीर घायलों को झांसी मेडीकल रैफर तथा जिला चिकित्सालय ललितपुर भेजा गया।
वहीं बस के गेट पर सवार युवक कौशलेन्द्र चौबे 32 वर्ष पुत्र गोविन्द शरण चौबे निवासी धमना बार तथा रामसिंह पुत्र मनके निवासी बालाबेहट बरौदिया की उपचार के पूर्व ही दर्दनाक मौत हो गई। पूजा 24 वर्ष पत्नी मोनू चन्द्रावली बार, राजकुमार 32 वर्ष पत्नी छोटेलाल अहिरवार निवासी नदनबारा, छोटेलाल 33 वर्ष पुत्र कमल नदनबारा, विक्रम सिंह 65 पुत्र नन्दू निवासी बिगारी तालबेहट, जितेन्द्र भटनागर 40 पुत्र सोमप्रकाश निवासी खातीबाबा झांसी, राधवेन्द्र सिंह 26 वर्ष पुत्र सोबरन सिंह धनगौल, सोहित 17 वर्ष पुत्र जाहर सिंह धनगौल, मानवेन्द्र 27 पुत्र जण्डैल सिंह निवासी पाचौनी चीरा, कमलेश जैन 48 पुत्र शीलचन्द कुडीला खरगापुर म0प्र, प्रदीप वर्मा उम्र 24 पुत्र राजकुमार अंजनी नगर तालबेहट, इमरत 60 वर्ष पुत्र गुन्दे बालाबेहट, गोटीराम 49 पुत्र बूचे निवासी नई वस्ती ललितपुर, हरसिंह 70 पुत्र मौनलाल चद्रांवली, पूजा पत्नी राधवेन्द्र धनगौल, दिनेश 50 वर्ष पुत्र लक्ष्मन लाल राजगढ, दीपचन्द्र पुत्र निरानसिंह, अखिलेश पुत्र जमुना यादव केशवगढ म0प्र को ललितपुर जिला चिकित्सालय भेजा गया।
हरवती 37 पत्नी धनश्याम महावीरपुरा ललितपुर, प्रीति पत्नी विनोद पाल बार, राजकुमार पुत्र गुलाब निवासी पवा, कमलसिंह पुत्र प्रान सिंह धनगौल, निशा पुत्र छोटेलाल नदनबारा का सीएचसी तालबेहट मेंं उपचार किया गया। घटना की सूचना के बाद सीएमओ डा0 प्रताप सिंह, सीओ विनोद कुमार सिंह, कोतवाल उदयभान गौतम समेत पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे तथा राहत व बचाव कार्य करते हुए मार्ग के अवरूद्व को हटाया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हर्ष उल्लाहस से हो रही सादी की रश्मो में एकाएक छाया मातम

रेपिड एक्शन फाॅर्स और पुलिस बल ने संयुक्त पैदल गस्त कर दिया सुरक्षा का भरोसा

Trs डीजल के त्रैवार्षिक आम सभा 2025 झांसी मण्डल NCRMU कार्यालय में सम्पन्न हुई