जाखलौन भगवान गणेश दरवार में हुआ मेले का आयोजन

cnews by pradumn tiwari 9792566299
कस्वा जाखलौन में हुआ दो दिवसीय मेले का आयोजन
जाखलौन (ललितपुर)कस्बा जाखलौन में इन दिनों भगवान शंभू के दरबार में दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 13 जनवरी एवं 14 जनवरी को आयोजित किया गया है ।यहां की मानता है कि भगवान शंभू के दरबार में जो भी भक्त अपने मनोकामना लेकर आता है। उसकी मनोकामनाएं यहां पर पूरी होती है ,एवं यहां से अभी तक कोई भी भक्त खाली हाथ एवं निराश नहीं गया। भगवान शंभू के दरबार में गणेश चतुर्थी के दिन सुबह से ही लंबी-लंबी कतारों में दर्शन के लिए लोग आते हैं और पूजा अर्चना करते हैं ।एवं अपने-अपने मनोकामनाएं को भगवान के समक्ष प्रस्तुत करते हैं ।इस मेले का आयोजन कई वर्षों से होता आ रहा है ।और भक्तों द्वारा मेले का पूरा-पूरा मनोरंजन उठाया जाता है। साथ ही इस क्षेत्र के युवा वर्ग नौजवान सभी लोग इस मेले में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करते  है। गणेश मंदिर जो की कस्बा जाखलौन में गणेशपुरा में स्थित है यहां पर हर साल की भांति इस साल भी मेले का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया, एवं कड़ी सुरक्षा के मध्य मेले का आयोजन किया जा रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हर्ष उल्लाहस से हो रही सादी की रश्मो में एकाएक छाया मातम

रेपिड एक्शन फाॅर्स और पुलिस बल ने संयुक्त पैदल गस्त कर दिया सुरक्षा का भरोसा

Trs डीजल के त्रैवार्षिक आम सभा 2025 झांसी मण्डल NCRMU कार्यालय में सम्पन्न हुई