आखिर कैसे हुई नेता मुरारी लाल जैन की मौत

cnews by pradumn tiwari 9792566299
समाजसेवी आम आदमी के नेता मुरारीलाल जैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव
दुर्घटना मर्डर जरूरी है तफ्तीश करना
ललितपुर -ललितपुर जनपद के थाना जाखलौन अंतर्गत उस समय हड़कंप मच गया । जब क्षेत्र के लोगों को यह पता चला कि आम आदमी पार्टी के कद्दावर नेता मुरारीलाल जैन की संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन दुर्घटना में मौत हो गई। गौरतलब हो कि पिछले दिनों नेताजी आम आदमी पार्टी की रैली लखनऊ में गए हुए थे। जो कल पुष्पक एक्सप्रेस से लौटकर आ रहे थे। रात्रि के समय में नींद आ जाने के चलते यह अपने गंतव्य स्थान ललितपुर में नहीं उतर सके। और ट्रेन आगे चल पड़ी कहा जा रहा है कि नेताजी अपने भतीजे को इस बात से अवगत कराया था ,कि वह ललितपुर से निकल चुके हैं और नींद के चलते ललितपुर स्टेशन पर नहीं उतर सके । गौरतलब हो कि कुछ समय बाद जब उनके भतीजे ने फोन पर उनसे संपर्क करना चाहा तो लगातार फोन करने के बाद कोई भी रिस्पांस नहीं मिला। सुबह होते होते जब यह जानकारी मिली की नेताजी धौर्रा पुल के नीचे मृत हालत में पड़े हुए हैं तो परिवारिक लोगों के नीचे से जमीन खिसक गई। और पूरे क्षेत्र एवं जनपद में हड़कंप मच गया। जब हमारे संवाददाता ने मौके पर जाकर देखा तो पाया कि नेताजी मृत हालत में एक पत्थर पर पड़े हुए थे। जिस पत्थर में कुछ खून के धब्बे भी थे । लेकिन यहां पर मोके पर देखने के बाद यह स्पष्ट कर पाना मुश्किल है कि  यह हादसा है या फिर मर्डर लेकिन यह जांच का विषय जरूर है । आखिर यह हादसा हुआ कैसे क्योंकि कोई व्यक्ति जब 50 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरता है तो उसमें कुछ चोट के निशान भी मौजूद होना चाहिए । जबकि ऐसा वहां पर प्रतीत नहीं होता है । वही पुष्पक एक्सप्रेस के हिसाब से देखा जाए तो जिस पटरी के नीचे नेता जी का शव पाए गया हैं। वह डाउन वाली पटरी है ना कि अप वाली । वहीं यह भी सबाल बनाता है कि अगर ट्रेन से जब कोई हादसा होता है तो कपड़ों में कोई खरोच या शरीर में कोई खरोच होनी चाहिए । लेकिन ऐसा कुछ नहीं है सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हर्ष उल्लाहस से हो रही सादी की रश्मो में एकाएक छाया मातम

रेपिड एक्शन फाॅर्स और पुलिस बल ने संयुक्त पैदल गस्त कर दिया सुरक्षा का भरोसा

Trs डीजल के त्रैवार्षिक आम सभा 2025 झांसी मण्डल NCRMU कार्यालय में सम्पन्न हुई