वायरस का नाम सुनते ही लोगो मे मचा हड़कम,घबराने की नही कोई जरूरत सावधानी बरतना है जरूरी

cnews by pradumn tiwari 9792566299
कोरोना वायरस का संदेश मिलने से मचा हड़कंप
जमुनिया गांव के बॉर्डर को पुलिस ने किया सीज
 अधिकारियों ने की नॉर्मल होने की पुष्टि
जाखलौन-ललितपुर जनपद की थाना जाखलौन अंतर्गत जमुनिया गांव में  उस समय अफरा तफरी मच गयी जब एक कोरोनावायरस का संदिग्ध मरीज  उस गांव में मिला।जैसे ही इस बात की जानकारी थाना पुलिस को हुयी तो पुलिस ने मौके से ही उसे होठवा कर जिला अस्पताल भिजवा दिया । जहां पर आइसोलेशन रूम में उसे रखा गया है। इसका सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया है मिली जानकारी के अनुसार यह व्येक्ति दिल्ली के  पास बल्लभगढ़ मैं मजदूरी के लिए गया हुआ था । जहां पर वह हर रोज की तरह अपने मजदूरी को अंजाम दिया करता था। लेकिन जानकारी है कि जहां पर वह किराए से रहता था उस मकान मालिक को यह भनक हुई इसमें कहीं ना कहीं कोरोनावायरस हो सकता है। तो मालिक द्वारा उसे स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया गया। लेकिन मौका देखते ही वहां से भाग निकला और अपने गांव जमुनिया आ पहुंचा। जमुनिया आने के बाद उसके लक्षणों को देखते हुए गांव के लोगों को आशंका हुई कहीं ना कहीं इसमें कोरोना वायरस का संक्रमण है जिसको देखते हुए ग्राम वासियों ने तुरंत ही थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस को जैसे ही जानकारी मिली पूरे बल के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम को लेकर जमुनिया पहुंचे । जहां पर उसको पकड़ वाकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जैसे ही यह खबर फैली तो तुरंत ही खबरक हवा की तरह फैल गई। पुलिस ने भी सतर्कता बरते हुए जमुनिया ,सगोरिया गांव को पूरी तरह से सीज कर दिया । वहां से आना जाना बंद कर दिया ।  जिस समय इस बात का पता लोगों को चला कि कोरोना वायरस का संदिग्ध व्यक्ति जमुनिया गांव में है पूरी तरह से हड़कंप मच गया। जहां एक और सरकार पूरी तरह से सतर्कता बरते हुए स्कूल, कॉलेज, मॉल , कोचिंग सभी को बंद करा दिया गया । लेकिन कुछ लोग जानबूझकर लोगों को मुश्किल में डालने का कार्य कर रहे हैं। शासन समय समय पर बचाओ के लिए सभी महत्त्व पूर्ण बात बता रही है। शासन ये भी कह रही है। कि किसी भी अफवाह से बचे।
इनका कहना है कि
 जो व्यक्ति संदिग्ध पाया गया था उसमें पूरी तरह से नॉर्मल होने के लक्षण मौजूद है घबराने की कोई बात नहीं है मैं पूरी तरह से स्वस्थ एवं सही है।
सीएमओ ललितपुर


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हर्ष उल्लाहस से हो रही सादी की रश्मो में एकाएक छाया मातम

रेपिड एक्शन फाॅर्स और पुलिस बल ने संयुक्त पैदल गस्त कर दिया सुरक्षा का भरोसा

Trs डीजल के त्रैवार्षिक आम सभा 2025 झांसी मण्डल NCRMU कार्यालय में सम्पन्न हुई