बिजली विभाग की लापरवाही जाखलौन के खेतों में लटक रहे ,विद्युत तार
cnews by pradumn tiwari 9792566299
बिजली विभाग की लापरवाही जाखलौन के खेतों में लटक रहे विद्युत तार
किसानों को सता रहा है डर कहीं तार टूटने से फसल का ना हो जाए नुकसान
जाखलौन -जहां एक और केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार किसानों के हितकारी कई योजनाओं को क्रियान्वित कर 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य प्रयासरत है। वही कुछ कर्मचारियों की मनमानी से कहीं ऐसा ना हो क्षेत्र के किसानों को दो वक्त की रोटी के निवाले नसीब ना हो । जी हां हम बात कर रहे जाखलौन में विद्युत विभाग की लापरवाही की कहीं किसानों के जीवन यापन से खिलवाड़ तो नहीं कर रही है। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है कस्वा जाखलौन में जहां पर खेत से निकले हुए बिजली के तार पूरी तरह से जर्जर हालात में पड़े हुए हैं । जो की जमीन को छूने को लाचार हैं । ऐसे में अगर किसी भी प्रकार की कोई दुर्घटना होती है तो इस समय फसल पक चुकी है। वही बिजली की छोटी सी चिंगारी खड़ी फसल को स्वाहा कर सकती है। ऐसे में किसानों को डर सता रहा है की कहीं कोई दुर्घटना ना हो जाए ।इस संबंध में किसानों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों से कई बार मौखिक रूप से एवं लिखित रूप से अवगत करा दिया है । लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है । गौरतलब हो कि बारौद रोड पर जाने पर नरेंद्र यादव के खेत पर झूलता हुआ बिजली के तार निकले हुए हैं । जो कि पूरी तरह से जर्जर हालात में पड़े हुए हैं । किसानों द्वारा जिले में बैठे विद्युत विभाग के आला अधिकारी एवं जिलाधिकारी से मांग की है की है कि उन तारों का कसाव जल्द से जल्द किया जाए। ताकि हम लोगों की फसल सुरक्षित महसूस रह सकें।

टिप्पणियाँ