चोरों ने दुकान के ताले तोड़ कर डेढ़ लाख उड़ाए
cnews by pradumn tiwari 9792566299
चोरों ने दुकान के ताले तोड़ कर डेढ़ लाख उड़ाए
( लललितपुर न्यूज़)सावरकर चौक स्थित चौरसिया पान भंडार के देर रात बदमाशों ने ताले चटका कर डेढ़ लाख रुपए चुरा लिए ।
दुकान संचालक आशीष चौरसिया ने प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया की वह सांची दूध का डिस्ट्रीब्यूटर भी है और कल बैंक बंद होने की वजह से वह पैसा बैंक में जमा नहीं कर सका और दुकान में ही पैसा रखा घर चला गया।
सुबह जब 5:30 बजे दुकान पर पहुंचा तो ताले टूटे हुए थे। सावरकर चौराहे पर घटित इस वारदात सेअन्दाज लगाया जा सकता है कि चोरों के हौसले कितने बुलंद है।सावरकर चौक पर पुलिस पिकेट भी तैनात रहती है।

टिप्पणियाँ