बस बहुत हुआ,मुझे अपना हक चाहिए-जाखलौन विकास समिति

cnews by pradumn tiwari 9792566299
बस बहुत हुआ, मुझे अपना हक चाहिए- जाखलौन विकास समिति
 जाखलौन विकास समिति ने 18 फरवरी से क्रमिक धरना प्रदर्शन की घोषणा
 जाखलौन-- ललितपुर  जाखलौन विकास समिति के तत्वाधान में जाखलौन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को लेकर लगातार 10 वर्षों से कई प्रकार से आंदोलन किया जा रहे है।  जिसमें जाखलौन से ललितपुर तक 22 किमी पैदल मार्च, 5 कालिदास मार्ग पर लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन देने,प्रशासनिक अधिकारी को कई बार ज्ञापन देना, से लेकर तमाम आला अधिकारियों एवं नेता एवं मंत्रियों से मुलाकात करने के बावजूद भी जाखलौन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मांग अधूरी पड़ी हुई है । सभी नेता जनप्रतिनिधियों द्वारा बड़े बड़े बादे किये । जो की आज  गुमराह जैसी बातें दिखाई पड़ती दिख रही है।  इसको लेकर जाखलौन क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त तो है ही ,साथ ही इस हक की लड़ाई में क्षेत्रवासी अब बड़े आंदोलन की तरफ बढ़ने के लिए बाध्य होते दिख  रहे हैं । गौरतलब हो कि जाखलौन में तकरीबन 15000 से ऊपर की आबादी के साथ-साथ 64 गांव का केंद्र बिंदु होने के बावजूद भी सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कहीं ना कहीं प्रश्नचिन्ह लगते नजर आ रहे हैं। क्या सपा सरकार ,क्या भाजपा सरकार सभी के सभी इस मूलभूत सुविधा को देने के लिए कटिबद्ध दिखाई नहीं दिये। इसको लेकर आज जाखलौन  विकास समिति के तत्वधान में एक ज्ञापन जाखलौन थाने के माध्यम से मुख्यमंत्री को दिया गया । जिस में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मांग का जिक्र किया गया है । साथ ही 18 फरवरी से क्रमिक आंदोलन की चेतावनी भी दी गयी है । जिसमें बताया गया है कि शासन द्वारा जो जाखलौन के साथ दुर्व्यवहार पूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। उसको लेकर जाखलौन विकास समिति के बैनर तले यहां के लोगों द्वारा 18 फरवरी 2021 से जाखलौन के चौराहे हरदौल चबूतरे पर क्रमिक धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। धरना प्रदर्शन अनिश्चितकालीन होगा। ज्ञापन में  अश्विनी मिश्रा, संतोष दुबे, प्रद्युम्न तिवारी ,आशुतोष सोनी, नीरज शर्मा, प्रवेश शर्मा ,नितिन जैन ,आमिर खान, देवकीनंदन कुशवाहा ,विजय कुशवाहा ,राहुल यादव, इंद्रपाल, रिंकू सिसोदिया आदी लोगों के पाये गये है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हर्ष उल्लाहस से हो रही सादी की रश्मो में एकाएक छाया मातम

रेपिड एक्शन फाॅर्स और पुलिस बल ने संयुक्त पैदल गस्त कर दिया सुरक्षा का भरोसा

Trs डीजल के त्रैवार्षिक आम सभा 2025 झांसी मण्डल NCRMU कार्यालय में सम्पन्न हुई