जाखलौन विकास समिति के तत्वाधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को लेकर धरना प्रदर्शन हुआ चालू
cnews by pradumn tiwari 9792566299
जाखलौन विकास समिति के तत्वाधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को लेकर धरना प्रदर्शन हुआ चालू
आज से शुरू हुआ अनिश्चितकालीन क्रमिक धरना प्रदर्शन
जाखलौन-- ललितपुर जाखलौन विकास समिति के तत्वाधान में जाखलौन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को लेकर लगातार 10 वर्षों से कई प्रकार से आंदोलन किया जा रहे है। जिसमें जाखलौन से ललितपुर तक 22 किमी पैदल मार्च, 5 कालिदास मार्ग पर लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन देने,प्रशासनिक अधिकारी को कई बार ज्ञापन देना, से लेकर तमाम आला अधिकारियों एवं नेता एवं मंत्रियों से मुलाकात करने के बावजूद भी जाखलौन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मांग अधूरी पड़ी हुई है । सभी नेता जनप्रतिनिधियों द्वारा बड़े बड़े बादे किये । जो की आज गुमराह जैसी बातें दिखाई पड़ती दिख रही है। इसको लेकर जाखलौन क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त तो है ही ,साथ ही इस हक की लड़ाई में क्षेत्रवासी अब बड़े आंदोलन की तरफ बढ़ने के लिए बाध्य होते देखे जा रहे हैं। गौरतलब हो कि जाखलौन में तकरीबन 15000 से ऊपर की आबादी के साथ-साथ 64 गांव का केंद्र बिंदु होने के बावजूद भी सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कहीं ना कहीं प्रश्नचिन्ह लगते नजर आ रहे हैं। क्या सपा सरकार ,क्या भाजपा सरकार सभी के सभी इस मूलभूत सुविधा को देने के लिए कटिबद्ध दिखाई नहीं दिये। इसको लेकर आज जाखलौन विकास समिति के तत्वधान में जाखलौन के हरदोल चबूतरे पर क्रमिक धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया और यह धरना प्रदर्शन तब तक चलेगा जब तक कि सरकार कोई ठोस आश्वासन क्षेत्रवासियों को नहीं देती धरना प्रदर्शन में अश्विनी मिश्रा, संतोष दुबे ,प्रदुम तिवारी, अरुण कुमार शर्मा, आशुतोष सोनी ,अविनाश सोनी ,राहुल यादव, विजय विक्रम सिंह, नितिन जैन ,प्रवेश शर्मा ,शैलेंद्र सिंह बुंदेला ,राजू राजा, डॉक्टर सचान ,आमिर खान, कैलाश कुशवाहा, खुशी अहिरवार आदी लोग उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ