ट्रेनों को स्टोपेज को लेकर जाखलौन विकास समिति ने सौपा ज्ञापन

cnews by pradumn tiwari 9792566299
जाखलौन विकास समिति ने भेजा डी आर एम को ज्ञापन
सेकड़ो क्षेत्र बासी पहुचे स्टेशन, ट्रेन स्टोपेज की उठाई मांग
जाखलौन-ललितपुर--  आज  जाखलौन विकास समिति के तत्वाधान में  जाखलौन में  ट्रेनों के स्टॉपेज को लेकर  एक ज्ञापन  जाखलौन रेलवे स्टेशन मास्टर  को दिया गया । जिसमें ललितपुर जनपद के जाखलौन रेलवे स्टेशन पर छत्तीसगढ़ ,साबरमती, पठानकोट ट्रेनों का ठहराव पहले से था लेकिन कोरोना काल में सिर्फ और सिर्फ साबरमती एक्सप्रेस का ठहराव ही जाखलौन रेलवे स्टेशन पर था। लेकिन विगत दिनों शासन द्वारा जाखलौन रेलवे स्टेशन से साबरमती एक्सप्रेस का ठहराव बंद कर दिया गया। जिसको लेकर आज जाखलौन विकास समिति ने सैकड़ों क्षेत्रवासियों के साथ एक ज्ञापन डीआरएम के नाम रेलवे स्टेशन पर जाकर स्टेशन मास्टर को दिया गया। जिसमें बताया गया है कि पूर्व की तरह सभी ट्रेनों के ठहराव को सुनिश्चित किया जाए अन्यथा की स्थिति में क्षेत्रवासी आंदोलन के लिए लामबंद हो गए।  ज्ञातव्य हो की  जाखलौन रेलवे स्टेशन से लगने वाले देवगढ़, बंदर गुड़ा पंप कैनाल, बुंदेलखंड की सबसे बड़ी पान मंडी पाली, नीलकंठेश्वर ,बिरधा जैसे तमाम स्थानों को जोड़ने वाला एकमात्र रेलवे स्टेशन जाखलौन रेलवे स्टेशन है । जबकि करोना काल से पहले यहां की टिकट बुकिंग आसपास के सभी स्टेशनों से ज्यादा अधिक बुकिंग थी। लेकिन कोरोना काल में जर्नल टिकिट पूरी तरह से बंद कर दी गई । और मात्र रिजर्वेशन ही यात्रा करना संभव  हो पा रहा था।  लेकिन जाखलौन में आरक्षित विंडो ना होने के चलते टिकट विंडो पूरी तरह से बंद कर दी गयी थी। इसके बावजूद भी बुकिंग का हवाला देते हुए जाखलौन में साबरमती एक्सप्रेस का ठहराव बंद कर दिया गया है। इससे यह प्रतीत होता है कि जाखलौन क्षेत्र के साथ रेलवे प्रशासन द्वारा दुर्व्यवहार पूर्ण रवैया अपनाया गया है। इसको लेकर आज क्षेत्रीय लोग लामबंद हो गए, और जाखलौन विकास समिति के तत्वाधान में एक प्रार्थना पत्र झांसी डीआरएम के लिए स्टेशन मास्टर के माध्यम से भेजा गया। जिसमें जाखलौन विकास समिति के सदस्यों में अश्विनी मिश्रा ,संतोष दुबे ,प्रद्युम्न तिवारी ,अरुण कुमार शर्मा, नितिन जैन ,नीरज शर्मा ,विमलेश सोनी ,नंदकिशोर कुशवाहा, मनीष कटारे, राजेश बबेले ,भारत चौबे, राजीव कटारे, धर्मेंद्र यादव, संजय यादव, मनीष साहू, सुरेश प्रजापति, विष्णु योगी आदि लोग उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हर्ष उल्लाहस से हो रही सादी की रश्मो में एकाएक छाया मातम

रेपिड एक्शन फाॅर्स और पुलिस बल ने संयुक्त पैदल गस्त कर दिया सुरक्षा का भरोसा

Trs डीजल के त्रैवार्षिक आम सभा 2025 झांसी मण्डल NCRMU कार्यालय में सम्पन्न हुई