बहनों ने भाइयो की कलाई पर बाँधा रक्षा कवच
cnews by pradumn tiwari 9792566299
बहनों ने भाइयो की कलाई पर बाँधा रक्षा कवच
भाई बहन के पवित्र त्यौहार को बड़े ही हर्ष उल्ल्हास मनाया गया
प्रद्युम्न तिवारी
ललितपुर -ललितपुर सहित उसे लगने वाले ग्रामीण क्षेत्रों कि गांव में भाई बहन के इस पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर ग्रामीण क्षेत्रों में बहनों ने अपने भाइयों के हाथ में राखी बांधी। बही भाइयो ने भी अपनी बहनों को सुरक्षा का बचन दिया। इस त्यौहार की परंपरा के अनुसार सावन मास के पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन पर्व को मनाया जाता है। रक्षाबंधन पर्व में भाई एवं बहनों की पवित्र त्योहारों में इस सबसे पवित्र इस त्यौहार में बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रेशम का धागा बांधते हैं। और अपने प्रेम का एहसास कराती हैं। वही भाई भी इसके बदले में बहनों के सुरक्षा का वचन देते हैं। यह त्यौहार समूचे भारतवर्ष में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्यौहार में छोटे से लेकर बुजुर्ग लोग भी शामिल होते हैं। सभी लोग बड़े धूमधाम से इस त्योहार को मनाते हैं । त्योहार के आते ही बाजारों में भी एक अलग तरह की रौनक दिखाई देती है । हर जगह मिष्ठान एवं राखियों की दुकानें दिखाई देती है । बड़े प्रेम के साथ हर बहन बाजारों से राखी अपने भाई की कलाइयों पर बांधने के ले जाती है। साथ ही सावन मास की पूर्णिमा के दिन उसी राखी को अपने भाइयों की कलाई पर बांधती है। गौरतलब हो कि रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजारों में भी रौनक दिखाई दी कोरोनावायरस के चलते कई महीनों बाद पहली बार बाजारों में चहल पहल एवं रौनक दिखाई दी । इस त्यौहार में भाई अपनी बहन को रक्षा का वचन देता है । यह त्यौहार भाई बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है।

टिप्पणियाँ