जाखलौन विकास समिति के प्रतिनिधि मंडल ने एक बार फिर क्षेत्रीय सांसद को CSC की माँग को लेकर सौपा ज्ञापन

cnews by pradumn tiwari 9792566299
जाखलौन विकास समिति के प्रतिनिधि मंडल ने एक बार फिर क्षेत्रीय सांसद को CSC की माँग को लेकर सौपा ज्ञापन

गाड़ी रोक ग्रामीणों ने सुनाया अपना दुखड़ा
ललितपुर //ललितपुर जनपद के कस्बा जाखलौन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मांग कई वर्षों से चली आ रही हैं। जिसमें ग्रामीणों द्वारा जाखलौन विकास समिति के तत्वधान में कई बार ज्ञापन के माध्यम से एवं लिखित कभी मौखिक रूप से शासन प्रशासन में बैठे आला अधिकारियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों को इस विकराल समस्या के बारे में हमेशा ही अवगत कराते रहे हैं। नतीजा यह है कि आज तक कस्बा जाखलौन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना हेतु नींव भी नहीं रखी गई हैं। इसी को लेकर आज फिर कस्बा जाखलौन के ग्रामीणों ने जाखलौन विकास समिति के तत्वाधान में झांसी ललितपुर क्षेत्र के सांसद अनुराग शर्मा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण हेतु एक ज्ञापन प्रेषित किया। साथ ही मांग की है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण जाखलौन में अति शीघ्र करावाया जाए। ज्ञातव्य हो कि ऐसा नहीं है कि यहां शासन के मानक अनुरूप ना हो, इसके बावजूद भी हीला हवाली कहीं ना कहीं शासन में बैठे जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों पर प्रश्न चिंह खड़े करते हैं। गौरतलब हो कि क्षेत्रीय सांसद इन दिनों धौर्रा एवं रणछोड़ धाम के दौरे पर हैं । वहां जाते समय जाखलौन से गुजरना पड़ता है। जाखलौन से गुजरते समय जाखलौन विकास समिति के एक प्रतिनिधिमंडल सांसद अनुराग शर्मा की गाड़ी को रुकबा कर उनको माला पहनाकर स्वागत किया । साथ ही क्षेत्र की विकराल समस्या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मांग को लेकर एक ज्ञापन भी प्रेषित किया। जिसमें सांसद अनुराग शर्मा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनवाने हेतु संतोषजनक जवाब दिया गया । लेकिन फिर भी प्रश्न यहां खड़ा होता है कि पहले भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से संबंधित ज्ञापन क्षेत्रीय सांसद अनुराग शर्मा को दे चुके हैं। उसके बावजूद भी उस पर कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई गयी थी। क्या कहीं इस बार भी वैसा ही हाल होता है, या इस बार इस ज्ञापन को सांसद महोदय गंभीरता से प्रकाश में लाते है । ज्ञापन में अश्विनी मिश्रा, अरुण कुमार शर्मा, संतोष दुबे ,प्रदुम तिवारी ,प्रवेश शर्मा , गोकुल प्रसाद नामदेव,बल्लू वर्मा, आशुतोष सोनी आदि लोगों के हस्ताक्षर पाए गए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हर्ष उल्लाहस से हो रही सादी की रश्मो में एकाएक छाया मातम

रेपिड एक्शन फाॅर्स और पुलिस बल ने संयुक्त पैदल गस्त कर दिया सुरक्षा का भरोसा

Trs डीजल के त्रैवार्षिक आम सभा 2025 झांसी मण्डल NCRMU कार्यालय में सम्पन्न हुई