सर्वसम्मति से श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के संयोजक सुशील चौबे और अध्यक्ष बने सुदामा दुबे
cnews by pradumn tiwari 9792566299
*प्रेस विज्ञप्ति*
सर्वसम्मति से श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के संयोजक सुशील चौबे और अध्यक्ष बने सुदामा दुबे
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक में लिए गए आवश्यक निर्णय
ललितपुर_
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की एक आवश्यक बैठक आचार्य गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकार भवन में वरिष्ठ पत्रकार पंडित राम कुमार नायक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर परस्पर सहमति से जिला कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा हुई। जिसमे सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष पं. सुदामा प्रसाद दुबे बांसी और जिला संयोजक के लिए पं. सुशील चौबे, जिला मीडिया प्रभारी शिब्बू राठौर जिम्मेदारी सौंपी गई। शेष कार्यकारिणी के गठन हेतु अग्रिम तिथि निर्धारित की गई। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और सदैव पत्रकार साथियों के हित में कार्य करने का संकल्प दोहराया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पूर्व जिलाध्यक्ष पं. सुनील चौबे बुढ़वार के नेतृत्व में संगठन सक्रिय रूप से चल रहा था, लेकिन कोरोना काल में उनके आकस्मिक निधन के बाद संगठन की गतिविधियां कुछ शिथिल पड़ गई थी और संगठन के लिए सुयोग्य नेतृत्व की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसी परिपेक्ष में जिला कोर कमेटी की बैठक आहूत की गई, जिसमें सभी सदस्यों से विचार और सुझाव आमंत्रित किए गए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पद के लिए सुदामा प्रसाद दुबे का नाम नव मनोनीत जिला संयोजक सुशील चौबे द्वारा प्रस्तावित किया गया, जिस पर सभी ने अपना समर्थन दिया। जिला संरक्षक के लिए लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा के नाम की घोषणा हुई। इस अवसर पर नव मनोनीत जिलाध्यक्ष सुदामा प्रसाद दुबे ने सभी पत्रकार साथियों को आश्वस्त किया कि संगठन हित में जो दायित्व उन को सौंपे गए हैं, वह सभी की अपेक्षाओं की कसौटी पर खरा उतरने का हमेशा प्रयास करेंगे। उन्होंने अवगत कराया कि आगामी 10 अक्टूबर को जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा जिसमें सभी तहसीलों के प्रतिनिधियों को समानता से स्थान दिया जाएगा। जिला के बाद तहसील कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इस अवसर पर संयोजक सुशील चौबे ने कहा कि पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय सुनील चौबे की जो नेक मंशा थी, उसी के अनुरूप आगे भी संगठन क्रियाशील बना रहे इसके लिए सभी की एकजुटता आवश्यक है। संगठन का प्रत्येक सदस्य खुद को जिलाध्यक्ष, संयोजक या अन्य पदाधिकारी समझें।
बैठक के अंत में संगठन से जुड़े कुछ सदस्यों के परिजनों के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की गई। हाल ही में लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा की मां, कन्हैया लाल विश्वकर्मा की मां एवं भाई, माखन कुशवाहा के भतीजे,जितेन्द्र यादव के चाचा, सूर्यकांत त्रिपाठी के चाचा एवं संतोष दुबे के चाचा के निधन पर दो मिनिट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा,रामविलास कटारे, शत्रुघ्न शुक्ला,गजेंद्र मोहन त्रिपाठी, सुनील जैन, इमरान खान, संजय भौंडेले, सोनू खरे, कपिल मिश्रा, देवेंद्र तिवारी, शिब्बू राठौर, सौरभ जैन,राहुल श्रोती, रामकुमार पटेल, अभय प्रताप सिंह, कृष्ण कुमार पांडे, नरेंद्र दीक्षित, सूर्यकांत शर्मा, जितेंद्र यादव, प्रियंक जैन पाली, माखनलाल कुशवाहा, अनूप नागल, कन्हैया लाल विश्वकर्मा, प्रदुमन तिवारी, संतोष दुबे,देवदत्त पाठक, गोपी भारती आदि सहित सभी तहसीलों से आए दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।
बैठक का संचालन सूर्यकांत त्रिपाठी ने किया और अंत में आभार माधव चौबे द्वारा जताया गया।

टिप्पणियाँ