संदीप की ताबड़तोड़ 181 रनों की पारी पर अरविंद ने छक्का मार फेरा पानी

cnews by pradumn tiwari 9792566299
प्रद्युम्न तिवारी(संपादक)

संदीप की ताबड़तोड़ 181 रनों की पारी पर अरविंद ने छक्का मार फेरा पानी
जाखलौन में चल रहे जेपीएल टूर्नामेंट के चौथे क्वार्टर फाइनल मैच में आरसीसी ललितपुर में लास्ट बोल पर छक्का मार दिलाई जीत 
16 ओवर के मैच में  232 रन बने सांस रोक देने वाले मैच में रनों का पीछा करते हुए आरसीसी ललितपुर रही विनर

जाखलौन ललितपुर कस्बे में चल रहे जाखलौन प्रीमियर लीग के चलते आज चौथा क्वार्टर फाइनल मैच गोना वर्सेस आर सी सी ललितपुर खेला गया जिसमें आरसीसी ललितपुर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया और गोना की टीम के लिए बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया।  गोना ने पहला विकेट जल्द खो दिया । गोना की शुरुआत बेहद खराब रही 34 रन के स्कोर पर गोना की टीम ने शुरुवाती 3 विकेट जल्द गंवा दिए। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे संदीप ने 53 बोलों में अपने ताबड़तोड़ अंदाज में 23 छक्के आठ चौकों की मदद से 181 रनों की नाबाद पारी खेल 232 रनों के विशाल स्कोर खड़ा किया । संदीप की आतिशी  पारी देख जनता को आश्चर्यचकित कर दिया । संदीप की आतिशी पारी की बदौलत गोना ने निर्धारित 16 ओवरो में 232 रानो का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। ललितपुर की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिसका जीरो रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गवा दिया ,बही अपना दूसरा बिकेट 35 रनों के गुल योग पर गवा दिया। जिसके चलते ललितपुर की टीम बेहद ही दबाव में आ गयी। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए सोनू 8 छक्का  और 11 चौकों की मदद से ताबड़तोड़ 96 रन की पारी खेली। जिसके चलते मैच बेहद ही रोमांचक स्थिति में पहुच गया। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे नितेश ने भी मात्र 19 गेंदों में छह छक्का और 2 चौकों की मदद से 43 रन बनाकर खेल रहे थे तभी बो अगली बोल पर आउट हो गए,अब  मात्र 1 गेंद शेष  थी और जीत के लिए 6 रनों की आवश्यकता थी। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए अगले बल्लेबाज अरविंद कुशवाहा आये जिनके सामने 1 बोल पर 6 रनों की जरूरत थी। सांस थाम देने बाले मैच में सभी खिलाड़ियों ओर दर्शको की निगाहें उसे बोल पर थी ,जैसे ही मैच की लास्ट बोल फेकी ओर अरविंद ने उस पर छक्का जड़ दिया और अपनी टीम को जीत दिला दी। छक्का लगते ही  दर्शको का हुजूम फील्ड पर जा के अरविंद को अपने कंधों पर उठा लिया। और पूरे मैच की लास्ट बोल पर छक्का मार अपनी टीम के लिये हीरो बन गए। मैच समाप्त होने पर मैन ऑफ द मैच बने संदीप को दिया गया। मैन ऑफ द मैच जहेश साहू जाखलौन द्वारा हर रोज की तरह दिया गया ।आयोजन की व्यवस्था मैनेजमेंट शैलेंद्र सिंह बुंदेला के द्वारा किया गया।  जिससे सभी के द्वारा प्रतिदिन की जा रही व्यवस्था कि  सराहना की जा रही है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हर्ष उल्लाहस से हो रही सादी की रश्मो में एकाएक छाया मातम

रेपिड एक्शन फाॅर्स और पुलिस बल ने संयुक्त पैदल गस्त कर दिया सुरक्षा का भरोसा

Trs डीजल के त्रैवार्षिक आम सभा 2025 झांसी मण्डल NCRMU कार्यालय में सम्पन्न हुई