हिन्दू सनातन धर्म रक्षा समिति ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्य सचिव को सौप ज्ञापन

pradumn tiwari 9792566299

----------------------------------------------------
ललितपुर जनपद में पयर्टन की अपार संभावनाएं : मुख्य सचिव
हजारिया महादेव मंदिर, दशावतार मंदिर तथा देवगढ़ मंदिर में पुरातन प्रतिमाओं को एक टक निहारते रहे मुख्य सचिव
माताटीला जलाशय का सदुपयोग कर पयर्टन के लिए सुझाव दिया
प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से प्राकृतिक खेती करें किसान, पेस्टीसाइट से मिलेगी निजात
पारंपरिक खेती से अर्थव्यवस्था में होगा सुधार 
22 जुलाई को भारतगढ़ महोत्सव के नाम से मनायी जाएगी राजा मर्दनसिंह पुण्यतिथि
कल्यानपुरा गौशाला का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं, गौपूजन कर आर्शीवाद लिया तथा वृक्षारोपण भी किया
----------------------------------------------------
ललितपुर। आज दिनांक 01.04.2023 को मा0 मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन श्री दुर्गाशंकर मिश्र ने जनपद के माताटीला बांध, भारतगढ़ दुर्ग (तालबेहट किला), कल्यानपुरा गौशाला, दशावतार मंदिर एवं देवगढ़ मंदिर का 05 घण्टे तूफानी दौरा कर पर्यटन की संभावनाओं पर फोकस किया। 
मुख्य सचिव महोदय ने निर्देश दिये कि जनपद में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं हैं, यहां के विहंगम दृश्य अद्भुत हैं, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। इन पर्यटन स्थलों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए, ताकि जो पर्यटक निकट के जनपदों से होकर चले जाते हैं, वे ललितपुर आकर यहां का गौरवशाली इतिहास जान सकें। उन्होंने पुरातत्व विभाग व पयर्टन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि ललितपुर के पर्यटन स्थलों पर पर्यटन विकास के प्रस्ताव तैयार करें, साथ ही स्थानीय लोगों से सम्पर्क कर इनके इतिहास की सम्पूर्ण जानकारी लें। उन्होंने माताटीला जलाशय का सदुपयोग कर पयर्टन के लिए सुझाव दिया, साथ ही किसानों को प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से प्राकृतिक खेती करने को कहा, उन्होंने कहा कि पारंपरिक खेती से अर्थव्यवस्था में सुधार होगा। 
  इस क्रम में उन्होंने माताटीला बांध के सौन्दर्य को निहारा और दूरबीन से बांध के बीच टापुओं को देखा, साथ ही सम्बंधित अधिकारियों से बांध पर पर्यटन के विकास एवं पर्यटकों को आकर्षित किये जाने की संभावनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिये कि बांध के सौन्दर्य से हर कोई आकर्षित होगा, इस हेतु यहां पर्यटकों के लिए समुचित व्यवस्थाएं एवं इन स्थलों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए। 
इसके उपरान्त मा0 मुख्य सचिव भारतगढ़ दुर्ग (तालबेहट किला) पहुंचे, यहां पर अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों ने उनका बुके भेंट कर स्वागत किया। मौके पर बुजुर्ग शिक्षक द्वारा उन्हें श्रीमद भागवत-गीता भेंट की गई, जिस पर उन्होंने शिक्षक का अभिवादन किया। मा0 मुख्य सचिव ने तालबेहट किला के साइट प्लान का अवलोकन किया तथा पुरारत्व विभाग के अधिकारियों से किले के इतिहास के बारे में जानकारी ली। बताया गया कि यह किला सन् 1857 की क्रान्ति से सम्बंधित है, राजा मर्दन सिंह एवं राजा बखतबली के शौर्य की कहानियां यहां से जुड़ी हुई है, साथ ही यहां हजारिया महादेव मंदिर व बाहरकोट मंदिर भी प्रसिद्ध हैं। स्थानीय लोगों ने भी किले के इतिहास के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां मा0 मुख्य सचिव को दी गईं। मौके पर यह भी बताया गया कि यहां प्रतिदिन लगभग 100 पयर्टक भ्रमण करने आते हैं तथा मुख्य अवसरों पर बच्चों को भी यहां भ्रमण कराया जाता है। यहां पर मुख्य सचिव महोदय ने निर्देश दिये कि जनपद के सौर्य राजा मर्दन सिंह की पुण्यतिथि पर आगामी 22 जुलाई को भारतगढ़ महोत्सव मनाये जाने के निर्देश जिला प्रशासन को दिये, जिससे तालबेहट क्षेत्र की जनता ने तालियां बजाकर इस निर्णय का स्वागत किया। इसके उपरान्त उन्होंने किले में पर्यटन विकास की संभावनाओं एवं किले से लगे तालाब को भी देखा। मुख्य सचिव महोदय हजारिया महादेव मंदिर के दर्शन कर एक हजार शिवलिंग वाले शिवलिंग को एकटक निहारते रहे और इसकी सराहना की। इसके उपरान्त उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिये।
निरीक्षण के क्रम में मुख्य सचिव गौवंश आश्रय स्थल कल्याणपुरा पहुंचे, यहां पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा संरक्षित गौवंशों की संख्या, उपलब्ध भूसा, चोकर आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यहां 5000 गौवंश रखने की क्षमता है, आश्रय स्थल में 23 शेड बनाये गए है, साथ ही हर शेड में चरही भी उपलब्ध है। इस पर मुख्य सचिव ने यहां से निकलने वाले गोबर व खाद के प्रयोग के बारे में पूछा, जिस पर डीपीआरओ ने अवगत कराया कि जनपद की ग्राम पंचायत कारीपहाडी विकास खण्ड जखौरा में 85 घन मीटर का बायोगैस प्लान्ट का निर्माण कराया गया है, जिससे उत्पादित बायोगैस को निकट के 6 परिवारों को पाईप लाईन के द्वारा कनेक्शन दिया गया है एवं रोजगार सृजन के उद्देश्य से गैस से उत्पादित विद्युत के द्वारा आटा चक्की एवं तेल का स्पेलर लगाने की योजना है। भूसा गोदाम के निरीक्षण के दौरान बताया गया कि भूसा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, इसके लिए हालही में नया टेण्डर किया गया है। इसके उपरान्त मुख्य सचिव ने विविधानपूवर्क गौमाता का पूजन कर उन्हें गुढ़ खिलाया व आर्शीवाद लिया, उन्होंने स्थानीय लोगों से कहा कि पारिवार में विशेष अवसरों जैसे विवाह, जन्मोत्सव, धार्मिक कार्यक्रमों पर गौशालाओं में आकर गौमाता का आर्शीवाद अवश्य लें। उन्होंने गौशाला में बरगद के पौधे का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। 
इसके उपरान्त मुख्य सचिव महोदय देवगढ़ दशावतार मंदिर पहुंचे, यहां पर उन्होंने मंदिर में प्राचीन देव प्रतिमाओं का सौन्दर्य देखा, मौके पर सम्बंधित अधिकारियों द्वारा प्रत्येक प्रतिमा के एवं उसकी मुद्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, जिसमें मुख्य रुप से मंदिर के द्वार पर भगवान विष्णु की प्रतिमा, मकरवाहिनी, गंदर्भ, सूर्य, चन्द्र, गंगा, यमुना, भारवाहक कीचक व उनकी प्राचीन शैली की चर्चा की गई। इसके उपरान्त उन्होंने देवगढ़ स्थिम मुख्य मंदिर व संग्रहालय का निरीक्षण किया, यहां पर जैन समुदाय के लोगों ने उनका स्वागत किया, साथ ही मंदिर के इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी दी। 
निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त झांसी श्री डॉ0 आदर्श सिंह, जिलाधिकारी श्री आलोक सिंह, पयर्टन निदेशक प्रखर मिश्रा, सीएमओ डॉ जेएस बक्शी, एडीएम गुलशन कुमार, सीडीओ अनिल कुमार पाण्डेय, एएसपी अनिल कुमार, डीडीओ केएन पाण्डेय, एसडीएम अमित कुमार भारती, सीओ अभयनारायण सिंह, बीडीओ संदीप मिश्रा, सहायक निदेशक सूचना सुरजीत सिंह, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी कीर्ति सिंह, पयर्टक अधिकारी हेमलता, पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग के अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारीगण उपस्थित रहे।   
--------------------------------------------------


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हर्ष उल्लाहस से हो रही सादी की रश्मो में एकाएक छाया मातम

रेपिड एक्शन फाॅर्स और पुलिस बल ने संयुक्त पैदल गस्त कर दिया सुरक्षा का भरोसा

Trs डीजल के त्रैवार्षिक आम सभा 2025 झांसी मण्डल NCRMU कार्यालय में सम्पन्न हुई