थाना जाखलौन पुलिस द्वारा अन्तर्राज्यीय भैंस तस्करों को पुलिस मुठभेड के दौरान किया गया गिरफ्तार


*थाना जाखलौन पुलिस द्वारा अन्तर्राज्यीय भैंस तस्करों  को पुलिस मुठभेड के दौरान  किया गया गिरफ्तार*

*थाना जाखलौन पुलिस की भैस चोर/तस्करों से हुयी मुठभेड़ ,गोली लगने से अभियुक्तगण घायल/गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से पिकप, बाइक , दो अदद अवैध तमंचे /कारतूस व 31000 रूपये  भैसो के हुए बरामद*

     श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर एवं श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक झांसी, परिक्षेत्र झांसी के निर्देश के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक ललितपुर श्री मो0 मुश्ताक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक जनपद ललितपुर श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्री अभय नारायण राय के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में घटना के सफल अनावरण हेतु थाना जाखलौन पुलिस द्वारा थाना जाखलौन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 127/2024 धारा 379 भादवि में वांछित अभियुक्तों 1.जमील खां पुत्र मुहब्बत खां उम्र करीब 26 वर्ष नि0 मैलवाराखुर्द थाना कोतवाली जनपद ललितपुर 2. सोहेल पुत्र वकील उम्र करीब 25 वर्ष नि0 सीपरी बाजार जनपद झांसी को पुलिस मुठभेड के दौरान गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगण 3.कमलेश राठौर पुत्र रमेश शंकर उम्र करीब 23 वर्ष नि0 ग्राम रजवारा थाना कोतवाली जनपद ललितपुर 4.बबलू अहिरवार पुत्र पारीक्षित उम्र करीब 24 वर्ष 5. वीरेन्द्र चौधरी पुत्र मुन्नाला उम्र करीब 22 वर्ष नि0गण ग्राम मैलवाराखुर्द थाना कोतवाली जनपद ललितपुर को ग्राम देवगढ से पहले  गिरफ्तार किया गया है। 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* वादी मुकदमा अनूप तिवारी पुत्र राकेश तिवारी नि0 बरौदा थाना जाखलौन ललितपुर द्वारा थाने पर तहरीर देकर अवगत कराया गया कि वाइस्तवा अभियुक्त समरोज पुत्र अज्ञात आदि 04 नफर अज्ञात नि0 ग्राम उत्तम धाना थाना जाखलौन द्वारा वादी की 15 नग भैंसे चोरी कर लेने के सम्बन्ध में सूचना दी गयी थी ।  

सूचना के आधार पर थाना जाखलौन में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है । घटना के शीघ्र अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में पुलिस टीमें लगायी गयी थी ।

*पुलिस मुठभेड का विवरण-* इसी क्रम में आज दिनांक 06.07.2024 को  थाना जाखलौन पुलिस को  मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि मुकदमा उपरोक्त  से वांछित अभियुक्त ग्राम देवगढ के पास जंगलों में पिकप व बाइक लेकर छिपे हुए हैं सूचना  के आधार पर थाना जाखलौन पुलिस द्वारा जंगल में जाकर वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी तभी जंगल में घात लगाकर कुछ लोग बैठे थे जो पुलिस को देखकर भागने लगे  और उनमे से दो लोगो 1.जमील खां व सोहेल खा द्वारा  पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी ।  पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जबाबी फायरिंग की गयी जिसमें दोनों अभियुक्तों जमील खां व सोहेल खां उपरोक्त के पैर के घुटने के नीचे गोली लगी । गोली लगने से घायल अभियुक्तगणों को तत्काल पुलिस सुरक्षा में बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा भागे गये हुए अभियुक्तों कमलेश राठौर, बबलू अहिरवार, वीरेन्द्र चौधरी को मौके पर गिरफ्तार कर  लिया गया है । 

 *पूछताछ का विवरण-* अभियुक्तो ने पूछताछ में अपने जुर्म को स्वीकार करते हुए बताया कि साहब हम लोगो का एक संगठित गिरोह है । जिसमें मैं इस गिरोह का मुख्य सदस्य हूँ । हम सभी लोग ऐसे घने जंगलो व सुनसान जगहों को चिन्हित करते हैं जहां पर भैसे चरने के लिये आती हैं । हम लोग जंगल क्षेत्र में घात लगाकर असलहो के साथ  पूरी तैयारी के साथ आते हैं ताकि कोई हमारा विरोध करे तो उसका मुकाबला कर सके फिर हम लोग  चरने वाली भैंसो को टारगेट करते हैं और उन्हे जंगली क्षेत्र से चोरी से ले जाकर अलग -अलग राज्यों में बेचकर मोटा मुनाफा कमाते हैं  और उसे हम सभी लोग आपस में बांट लेते हैं । हम लोगो के द्वारा पूर्व में भी ऐसे ही कई भैसे चोरी की गयी है और उन्हे बेंचकर काफी मुनाफा कमाया है । आज भी हम लोग भैसे चोरी करने के लिये जंगल में आये थे तभी आप लोग आ गये और आप लोगो ने हमे पकड लिया और जो रूपये हमारे पास से मिले हैं वह उन्ही 15 भैसो जो ग्राम बरौदा से चोरी की थी उन्हे बेचकर हमने आपस में बांट लिये थे । साहब हमसे गलती हो गयी हमे मांफ कर दीजिये । 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-*
1.जमील खां पुत्र मुहब्बत खां उम्र करीब 26 वर्ष नि0 मैलवाराखुर्द थाना कोतवाली जनपद ललितपुर
2. सोहेल पुत्र वकील उम्र करीब 25 वर्ष नि सीपारी बाजार जनपद झांसी को पुलिस मुठभेड के दौरान गिरफ्तार किया गया 
3.कमलेश राठौर पुत्र रमेश शंकर उम्र करीब 23 वर्ष नि0 ग्राम रजवारा थाना कोतवाली जनपद ललितपुर 
4.बबलू अहिरवार पुत्र पारीक्षित उम्र करीब 24 वर्ष नि0 ग्राम मैलवाराखुर्द थाना कोतवाली जनपद ललितपुर
5. वीरेन्द्र चौधरी पुत्र मुन्नाला उम्र करीब 22 वर्ष नि0गण ग्राम मैलवाराखुर्द थाना कोतवाली जनपद ललितपुर


*बरामदगी का विवरण-* 
1.अभि0 कमलेश के पास से 4500 रूपये
2.अभि0 बबलू अहिरवार के पास से 3500 रूपये
3.अभि0 वीरेन्द्र चौधरी के पास से 3000 रूपये
4.अभि0 जमील के पास से 11000 रूपये व एक अदद तमंचा 315 बोर मय 1 अदद जिन्दा कारतूस व एक अदद खोखा कारतूस 
5.अभि0 सोहेल के पास से 9000 रूपये व एक अदद तमंचा 315 बोर मय 1 अदद जिन्दा कारतूस व एक अदद खोखा कारतूस 
6.एक अदद पिकप
7.एक अदद मो0सा0 अपाचे बिना नम्बर प्लेट


*गिरफ्तारी का स्थान दिनांक* - 06.07.2024 ग्राम देवगढ के जंगलो के पास से

*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
1. श्री अभय नारायण राय क्षेत्राधिकारी सदर ललितपुर ।
2. श्री दिनेश सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना जाखलौन  ।
3. निरीक्षक श्री सावेज खान साइबर थाना जनपद ललितपुर मय टीम
4.उ0नि0 श्री धमेन्द्र कुमार थाना जाखलौन जनपद ललितपुर
5. उ0नि0 श्री रामकरन थाना जाखलौन जनपद ललितपुर
6. हे0कां0 सर्वेश कुमार थाना जाखलौन जनपद ललितपुर
7. हे0कां0 बहादुर पाल थाना जाखलौन जनपद ललितपुर
8. कां0 अंकित तिवारी थाना जाखलौन जनपद ललितपुर
9. कां0 आलोक कुमार थाना जाखलौन जनपद ललितपुर
10. कां0 हरीओम थाना जाखलौन जनपद ललितपुर
11. कां0 ओमप्रकाश थाना जाखलौन जनपद ललितपुर
12. कां0 सौरभ कुमार थाना जाखलौन जनपद ललितपुर

*नोट-* पुलिस अधीक्षक ललितपुर द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 25000/- रूपये के नगद पुरस्कार से पुरष्कृत किया जायेगा ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हर्ष उल्लाहस से हो रही सादी की रश्मो में एकाएक छाया मातम

रेपिड एक्शन फाॅर्स और पुलिस बल ने संयुक्त पैदल गस्त कर दिया सुरक्षा का भरोसा

Trs डीजल के त्रैवार्षिक आम सभा 2025 झांसी मण्डल NCRMU कार्यालय में सम्पन्न हुई